गौतम बुद्ध का जीवन परिचय
गौतम बुद्ध का जीवन परिचय
👉गौतम बुद्ध, जिनका जन्म नाम सिद्धार्थ गौतम था, बौद्ध धर्म के संस्थापक और एक महान आध्यात्मिक गुरु थे। उनका जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी (वर्तमान नेपाल) में शाक्य गणराज्य के राजा शुद्धोधन और रानी महामाया के घर हुआ था।
गौतम बुद्ध का उपदेश
👉भगवान बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग का उपदेश दिया । उन्होंने दुःख, उसके कारण और निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग सुझाया। उन्होंने अहिंसा पर बहुत जोर दिया है। उन्होंने यज्ञ और पशु-बलि की निंदा की। बुद्ध के उपदेशों का सार इस प्रकार है -
👉महात्मा बुद्ध ने सनातन धरम के कुछ संकल्पनाओं का प्रचार किया, जैसे अग्निहोत्र तथा गायत्री मन्त्र
📚ध्यान तथा अन्तर्दृष्टि
📚मध्यमार्ग का अनुसरण
📚चार आर्य सत्य
📚अष्टांग मार्ग
👉सिद्धार्थ का पालन-पोषण राजसी वैभव में हुआ, लेकिन जीवन के दुखों को समझने के लिए उन्होंने 29 वर्ष की आयु में गृह त्याग किया। वर्षों की कठोर साधना के बाद, बोधगया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे 'बुद्ध' कहलाए।
👉बुद्ध ने चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग की शिक्षा दी, जो जीवन के दुखों से मुक्ति का मार्ग बताते हैं। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से अहिंसा, करुणा और मध्यम मार्ग का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक हैं।
👉उनका महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व में कुशीनगर (वर्तमान उत्तर प्रदेश, भारत) में हुआ। बुद्ध की शिक्षाएँ आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और बौद्ध धर्म विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें